व्यापार

देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे

देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। PTI के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग की मांग कर रहा है। हड़ताल की वजह से बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं हो सकेंगे।

महीने के चौथे शनिवार (23 जनवरी), रविवार (25 जनवरी) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी के बाद यह लगातार चौथा दिन होगा, जब सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। हालांकि, बैंकों ने अपनी ब्रांच बंद रखने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा, प्राइवेट बैंकों में काम सामान्य रूप से चल रहा है। प्राइवेट बैंक UFBU का हिस्सा नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *