कल की बड़ी खबर कारों से जुड़ी रही
कल की बड़ी खबर कारों से जुड़ी रही। भारत सरकार यूरोप से आने वाली कारों पर लगने वाले इम्पोर्ट टैरिफ में बड़ी कटौती की तैयारी में है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैरिफ को 110% से घटकर 40% तक किया जा सकता है। ये फैसला भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का हिस्सा है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
