व्यापार

देश में कॉरपोरेट जगत के 94% सीनियर एग्जीक्यूटिव्स नई नौकरी तलाशने और करिअर में बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार

देश में कॉरपोरेट जगत के 94% सीनियर एग्जीक्यूटिव्स नई नौकरी तलाशने और करिअर में बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दरअसल, भारत में सीनियर लीडरशिप का परिदृश्य बहुत तेजी से बदल रहा है। एग्जीक्यूटिव्स अब अपने करिअर में तेज प्रगति, बड़ी जिम्मेदारियां और अपनी छाप छोड़ने के अवसर चाहते हैं। दूसरी ओर, कंपनियों पर भी इन शीर्ष अधिकारियों को अपने साथ जोड़े रखने का भारी दबाव बना हुआ है। यह अहम खुलासा एग्जीक्यूटिव सर्च कंपनी पेज एग्जीक्यूटिव इंडिया की ‘एग्जीक्यूटिव कम्पनसेशन एंड टैलेंट ट्रेंड्स रिपोर्ट’ में हुआ है। देश के 1,200 से अधिक सी-लेवल अधिकारियों और शीर्ष लीडर्स पर किए गए इस अध्ययन के मुताबिक, 63% अफसर तो पूरे जोर-शोर से नई भूमिका ढूंढ रहे हैं। वहीं 41% अफसरों का स्पष्ट मानना है कि वे एक साल से ज्यादा अपने मौजूदा पद पर नहीं टिकेंगे।

पेज एग्जीक्यूटिव इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *