व्यापार

लग्जरी क्रूज उद्योग में अब भव्यता के मायने बदल रहे

लग्जरी क्रूज उद्योग में अब भव्यता के मायने बदल रहे हैं। कभी विशाल जहाज, सफेद मेजपोश और औपचारिक सेवा इसकी पहचान थे। अब कंपनियां कम यात्रियों वाले जहाजों के जरिए निजी सुपरयॉट जैसा अनुभव देने पर जोर दे रही हैं।

इसके लिए यात्री क्षमता बढ़ाने के बजाय बड़े सुइट, ज्यादा खुली जगह और व्यक्तिगत सेवाएं जोड़ी जा रही हैं। छोटे जहाजों के कारण यात्रियों को उन द्वीपों और खाड़ियों तक भी ले जाया जा रहा है, जहां बड़े क्रूज नहीं पहुंच सकते। इस बदलाव ने पारंपरिक क्रूज कंपनियों के साथ बड़े होटल ब्रांडों को भी समुद्री पर्यटन की ओर खींचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *