Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

अडानी पावर, यूपीएल, HPCL समेत 10 शेयरों पर रहेगी आज बाजार की नजर

आईटीसी होटल्स, इंडिया मार्ट इंटरमेश, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, रैलिस इंडिया और एसआरएफ के शेयर आज चर्चा में रहेंगे, क्योंकि ये कंपनियां आज तीसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी करेंगी। इनके अलावा अडानी पावर, यूपीएल, एचपीसीएल समेत 10 ऐसे स्टॉक्स हें, जो विभिन्न खबरों की वजह से आज फोकस में होंगे।

अडानी पावर को बड़ी जीत

अडानी पावर को दिल्ली की एनसीएलएट से बड़ी जीत मिली है। ट्रिब्यूनल ने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड के लिए उनके 4,000 करोड़ रुपये के रिजॉल्यूशन प्लान को चुनौती देने वाली अपीलों को खारिज कर दिया है। इससे एनसीएलटी मुंबई बेंच द्वारा दी गई मंजूरी मजबूत हुई है।

एलटीआईमाइंडट्री के नतीजे मिले-जुले

कंपनी ने तीसरी तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं। नया श्रम संहिता लागू होने के एक-बार के असर की वजह से, नेट प्रॉफिट 959.6 करोड़ रुपये रहा, जो तिमाही दर तिमाही 30.5% की गिरावट है और 1,417 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी कम है।

टाटा कैपिटल का मजबूत प्रदर्शन

कंपनी ने तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट में 19.7% की तिमाही दर तिमाही बढ़त के साथ 790 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है। वहीं, शुद्ध ब्याज आय 44% बढ़कर 2,541 करोड़ रुपये हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *