बाजार में दबाव, सेंसेक्स घटकर 299 अंक फिसला, निफ्टी भी गिरा
व्यापार: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक फिसलकर 80,684.14 अंक पर और एनएसई निफ्टी 76.75 अंक टूटकर 24,759.55 अंक पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 715.69 अंक की तेजी के साथ 80,983.31 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 225.20 अंक चढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति प्रमुख नुकसान में रहे। वहीं, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लाभ में रहे।
विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स तेजी के सा
