शेयर मार्केट में गिरावट जारी, सेंसेक्स 83000 के आया नीचे,
शेयर मार्केट में गिरावट बरकरार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 290 अंक नीचे 82956 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ 25509 पर आ गया है।इस गिरावट में भी स्टेट बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक, ओएनजीसी, एनटीपीसी निफ्टी टॉप गेनर्स हैं। जबकि, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, जियो फाइनेंस निफ्टी टॉप लूजर हैं।शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स45 अंक नीचे 83200 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 5 अंकों की गिरावट के साथ 25580 पर मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की। भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार को फ्लैट खुलने का अनुमान है। यह कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों के कारण है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी का स्तर लगभग 25,608 था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 12 अंक ऊपर है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है।
