चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार, सोने ने लगाई ₹3,000 की छलांग
MCX पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 या करीब 5% से अधिक बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी से जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गया, जिससे निवेशक सेफ-हेवन एसेट्स की ओर आकर्षित हुए। इसका असर सोने के भाव पर भी पड़ रहा है। MCX सोने का फरवरी वायदा करीब ₹3,000 या 2% से ज़्यादा बढ़कर ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।ट्रेड वॉर की आशंका के चलते सोने और चांदी की कीमतें अंतराष्ट्रीय मार्केट में भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सिंगापुर में सुबह 8:11 बजे तक स्पॉट गोल्ड 1.6 प्रतिशत बढ़कर 4,668.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इससे पहले 4,690.59 डॉलर के शिखर पर था। चांदी 3.2 प्रतिशत बढ़कर 93.0211 डॉलर पर पहुंच गई और 94.1213 डॉलर के उच्च स्तर को छू गई।
कहां तक जाएगा चांदी का भाव
