Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भीड़ से घिरे नजर आ रहे

अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू नजर आ रहे हैं। उनकी सिक्योरिटी और पुलिस के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। बिग बी को भीड़ के बीच से निकालने के उन्हें रास्ता बनाने में मशक्कत पड़ा।

ये वीडियो गुजरात की डायमंड सिटी सूरत का है। जहां बिग बी आज से शुरू होने वाले सेलिब्रिटी क्रिकेट का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से निकलकर बिग बी एक बड़े बिजनेसमैन के घर पहुंचे थे, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस जमा हो गए। भीड़ ने बंगले का कांच का गेट तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *