मनोरंजन

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। बुधवार को फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने फिल्म की सक्सेस पर खुशी जताते हुए इसके डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई दी।

बता दें कि आदित्य धर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में प्रियदर्शन के साथ काम किया था और उन्हें वो उन्हें अपना गुरु मानते हैं। धर ने प्रियदर्शन की दो फिल्मों आक्रोश (2010) और तेज (2012) के डायलॉग लिखे हैं।

प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर धर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अपने शिष्य को इतनी बड़ी सफलता हासिल करते देखना सबसे बड़ी खुशी होती है। उन्होंने धुरंधर की सफलता के लिए धर को बधाई और धुरंधर 2 के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *