बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई
बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है। मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में कई सीन फिल्माए गए।
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रकाश झा कलाकारों को उनके किरदार की बारीकियां समझाते नजर आए। कहानी के मुताबिक- हरियाणा पुलिस की टीम हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचती है।
पिंक सिटी के जवाहर सर्किल और एनआरआई क्षेत्र में भी शूटिंग की जाएगी। जल्द ही सीरीज के मेन लीड एक्टर बॉबी देओल भी जयपुर आएंगे और शूटिंग से जुड़ेंगे।
‘आश्रम 4’ में बॉबी के साथ चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, अक्षय ओबेरॉय, सचिन श्रॉफ, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी और अनुप्रिया गोयनका भी हैं।
