गुवाहाटी टेस्ट: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. अनुभवी तेज गेंजबाज कगिसो रबाडा चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पहले टेस्ट में रबाडा नहीं खेले थे और अब दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं. कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है. पहले मैच में जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
सीरीज से रबाडा हुए बाहर
कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रिब-बोन में स्ट्रेस इंजरी के कारण पेसर रबाड़ा नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब दूसरे टेस्ट से पहले रिकवर ना कर पाने के कारण रबाड़ा बचे हुए दौरे से बाहर हो गए हैं. प्रोटियाज़ मेडिकल टीम लगातार रबाड़ की चोट पर नज़र रखे हुए है. साउथ अफ्रीका के लिए यह बड़ा झटका है. रबाडा लंबे समय से प्रोटियाज़ की गेंदबाजी
