भारत कोकिंग कोल (BCCL) का आईपीओ आज 9 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया
भारत कोकिंग कोल (BCCL) का आईपीओ आज 9 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ये नए साल का पहला बड़ा पब्लिक ऑफर है। ये कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है।
ग्रे मार्केट में यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से 50% ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसकी मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। ये कंपनी स्टील सेक्टर के लिए जरूरी ‘कोकिंग कोल’ बनाती है।
प्राइस बैंड ₹21-23 तय, कोल इंडिया शेयर बेचेगी
यह पूरा आईपीओ ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) है, यानी इसके जरिए मिलने वाला पैसा सीधे प्रमोटर कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा।
