जापान की बैंकिंग कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने यस बैंक में और ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने से इनकार कर दिया
जापान की बैंकिंग कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने यस बैंक में और ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने से इनकार कर दिया है। SMBC के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा की SMBC का फिलहाल यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 24.99% की तय सीमा से आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।
इस खबर के चलते यस बैंक के शेयर में 3.37% की गिरावट रही। इससे पहले ये मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि SMBC जैसी बड़ी कंपनी जल्द ही यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर कंट्रोलिंग स्टेक (51% हिस्सेदारी) हासिल कर लेगी। SMBC के पास यस बैंक में अभी 24.2% हिस्सेदारी है।
5 दिन में 8% गिरा यस बैंक का शेयर
यस बैंक का शेयर शुक्रवार को 3.37% की गिरावट के साथ 22.34 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक महीने में बैंक का शेयर 5%, पिछले छह महीने में शेयर 22% चढ़ा है। वहीं एक साल में बैंक का शेयर ने 6% की तेजी दिखाई है। इसका मार्केट कैप 69.45 हजार करोड़ रुपए है।
