भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट रही
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 83,5576 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 193 अंक (0.75%) की गिरावट रही। यह 25,683 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 2.26% नीचे बंद हुआ। ऑटो इंडेक्स 1.15% गिरकर बंद हुआ। वहीं आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.28% ऊपर बंद हुआ।
