एशिया कप जीतने के बाद भारत को भले ही ट्रॉफी नहीं मिली हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इससे करीब 100 करोड़ रुपए का फायदा हुआ
एशिया कप जीतने के बाद भारत को भले ही ट्रॉफी नहीं मिली हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इससे करीब 100 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। यह दावा TOI ने एक रिपोर्ट में किया है।
भारत ने 28 सितंबर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
नाराज नकवी ट्रॉफी और मेडल्स अपने साथ ले लेकर चले गए। ऐसे में भारतीय टीम को बिना ट्रॉफी और मेडल के लौटना पड़ा था। भारत ने यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था।
