व्यापार

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियों की पहचान और उनकी ट्रैकिंग के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियों की पहचान और उनकी ट्रैकिंग के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है। सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि देश में हर EV बैटरी का अपना एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा। जिसे ‘बैटरी पैक आधार नंबर’ (BPAN) कहा जाएगा।

यह नंबर 21 अंकों का होगा, जिससे बैटरी के बनने से लेकर उसके खराब होने या रिसाइकिल होने तक की पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी।

बैटरी पर 21 अंकों का यूनिक नंबर अनिवार्य होगा

मिनिस्ट्री की जारी ड्राफ्ट गाइडलाइंस के अनुसार, बैटरी बनाने वाली कंपनियों और इन्हें इंपोर्ट करने वालों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे हर बैटरी पैक को एक 21-कैरेक्टर का BPAN असाइन करें।

यह नियम न केवल बाजार में बेची जाने वाली बैटरियों पर, बल्कि कंपनियों के खुद के इस्तेमाल के लिए बनाई गई बैटरियों पर भी लागू होगा।

बैटरी पर ऐसी जगह लगेगा नंबर, जहां से मिटाया न जा सके

  • गाइडलाइंस के अनुसार, BPAN को बैटरी पैक पर ऐसी जगह लगाया जाना चाहिए, जो आसानी से दिखाई दे।
  • कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नंबर की लोकेशन ऐसी हो कि वह खराब न हो या उसे मिटाया न जा सके।
  • इसके अलावा, कंपनियों को बैटरी का रीयल-टाइम डेटा भी BPAN के ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *