अपने सीईओ को सालाना 58 करोड़ रुपये से ज्यादा सैलरी दे रही है यह आईटी कंपनी
नई दिल्ली: देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल विप्रो (Wipro) ने अपने नए सीईओ और एमडी श्रीनिवास पल्लिया (Srinivas Pallia) को मिलने वाले वेतन का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया कि पहले दो साल तक हर वर्ष अधिकतम 70 लाख डॉलर यानी करीब 58,45,81,200 रुपये का कंपनसेशन मिलेगा। इसमें कैश कंपनसेशन न्यूनतम 1.75 मिलियन डॉलर से अधिकतम तीन मिलियन डॉलर तक होगा। उन्हें हर साल न्यूनतम 1.75 मिलियन डॉलर से अधिकतम तीन मिलियन डॉलर तक टारगेट वेरिएबल पे मिलेगी। पालिया को सात अप्रैल, 2024 से पांच साल के लिए कंपनी का सीईओ और एमडी बनाया गया है। उनका कार्यकाल छह अप्रैल, 2029 तक है। थियरी डेलापोर्ट ने हाल में विप्रो के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह श्रीनिवास पल्लिया को नियुक्त किया गया है।
