बॉलीवुड की टक्कर: आमिर खान की चाल से बेटे की फिल्म बनी सुरक्षित, ‘धुरंधर’ की वजह से खिसकी डेट
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी की फिल्म ‘मेरे रहो’ की रिलीज़ डेट खिसका दी गई है. मेकर्स पहले इस फिल्म को 12 दिसंबर को ही रिलीज़ करने की तैयारी में थे, लेकिन दिसंबर में कई बड़ी फिल्मों के होने के चलते आमिर खान ने बेटे की फिल्म को आगे बढ़ाना ही बेहतर समझा. इस फिल्म को आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले प्रोड्यूस किया है. वो अब इसे अगले साल यानी 2026 की गर्मी में रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि ‘मेरे रहो’ अब जुलाई 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी |
जुनैद और सई की इस फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम काफी पहले ही पूरा कर लिया गया था. फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी भी आमिर खान के हाथों में ही थी. हालांकि उन्होंने पहले ही भांप लिया था कि दिसंबर में ‘मेरे रहो’ को रिलीज़ करना अच्छा आइडिया नहीं है. जिस तरह से धुरंधर ने दिसंबर में आई कई फिल्मों का हाल किया, उससे साफ है कि आमिर का फैसला एक दम सही साबित हुआ है |
आमिर खान की समझदारी आई काम!
