राधिका का खुलासा: प्रेग्नेंसी में नहीं जाने दिया डॉक्टर के पास, गहरा था दर्द
मुंबई : अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग के समय उनके साथ एक फिल्म निर्माता द्वारा किए गए व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी में शूटिंग के दौरान एक बार जब उन्हें तबीयत थोड़ी खराब लगी, तो उन्होंने डॉक्टर के पास जाने की बात कही, लेकिन निर्माता ने उन्हें ऐसा करने से इंकार कर दिया और डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी निराश हो गई थीं।
प्रेग्नेंसी की खबर से प्रोड्यूसर नहीं थे खुश
नेहा धूपिया के फ्रीडम टू फीड सेशन में बात करते हुए राधिका ने इस किस्से के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अपने पहले बच्चे के जन्म के समय मैं जिस निर्माता के साथ शूटिंग कर रही थी, वो इस खबर से खुश नहीं थे। उन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। यहां तक मेरी बेचैनी और प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने मुझे टाइट कपड़े पहनने पर भी जोर दिया। हालांकि, इस दौरान राधिका ने उस फिल्म मेकर का नाम नहीं बताया।
