T20 World Cup 2026: हरभजन सिंह ने चुनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें, भारत को बताया प्रबल दावेदार
T20 World Cup 2026 : को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगले साल की शुरुआत में भारत इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है और इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के ‘टर्बनेटर’ कहे जाने वाले हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में टूर्नामेंट को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने भारत को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताते हुए तीन अन्य खतरनाक टीमों के नाम भी गिनाए हैं।
हरभजन सिंह के मुताबिक, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जगह बना सकते हैं। भज्जी का मानना है कि मेजबान होने और घरेलू परिस्थितियों का फायदा भारतीय टीम को मिलेगा, जिससे वह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने बड़े टूर्नामेंट की टीम बताया, जो दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करती है।
