भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी कर ली
भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-A ने पहली पारी में 1 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 104 और देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत-A अभी श्रीलंका-A के पहली पारी के स्कोर से 119 रन पीछे है।
