भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ग्रैमी-नॉमिनेटेड रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात की
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ग्रैमी-नॉमिनेटेड रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात की। गिल ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, अपने-अपने खेल को बदलने वाले लोगों के साथ शानदार वीकेंड।
इन दिनों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। इसी दौरान लॉस एंजिलिस में नाइकी के एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई।
