झज्जर में तेज़ रफ्तार ट्रक पलटा, कार का बना कचूमर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 यूपी के रहने वाले मजदूर
झज्जर : हरियाणा के झज्जर में तेज़ रफ्तार के चलते बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर तूफानी स्पीड में भाग रहा ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया है जिसके चलते 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.
कार पर पलटा ट्रक : झज्जर के रेवाड़ी रोड के सिलानी बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में पशु चारे से भरा ट्रक मारुति ऑल्टो कार के ऊपर पलट गया जिसके चलते कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई और 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से एक शख्स जहां झज्जर का रहने वाला है और लोकर ठेकेदार बताया जा रहा है, वहीं बाकी के 4 लोग मजदूरी करते थे और यूपी के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा करीब रात 8 बजे हुआ है.
शवों को निकाला गया : हादसे की ख़बर मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची. क
