Google Analytics Meta Pixel
खेल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वुमन प्लेयर्स को फर्स्ट क्लास और वनडे में प्रति दिन 50 हजार रुपए की मैच फीस दी जाएगी। वहीं, एक टी-20 खेलने पर 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। BCCI इंटरनेशनल मैचों के लिए विमेंस प्लेयर्स की फीस पहले ही मेंस के बराबर कर चुका है।

घरेलू क्रिकेट में पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर फीस मिलेगी BCCI ने 22 दिसंबर को ऑनलाइन मीटिंग की, इसमें महिला प्लेयर्स की फीस बढ़ाने पर फैसला लिया गया। अब घरेलू क्रिकेट में महिला और पुरुष प्लेयर्स को एक बराबर मैच फीस दी जाएगी।

  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वालीं प्लेयर्स को प्रति दिन 50 हजार रुपए मिलेंगे, वहीं प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाली प्लेयर्स को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। वनडे में एक मैच के 50 हजार रुपए मिलेंगे। इसमें भी प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाली स्क्वॉड की अन्य खिलाड़ियों को 25 हजार रुपए मिलेंगे।
  • टी-20 में प्लेइंग-11 में शामिल प्लेयर्स को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे, वहीं बेंच पर बैठने वालीं प्लेयर्स को 12,500 रुपए मिलेंगे।
  • इससे पहले टी-20, वनडे और फर्स्ट क्लास में एक मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने पर वुमन प्लेयर्स को 20 हजार रुपए ही मिलते थे। वहीं बेंच पर बैठने वालीं खिलाड़ियों को 10 हजार रुपए दिए जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *