दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर पहले भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी बन गए
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर पहले भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी बन गए हैं, जिनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स को कोर्ट ने प्रोटेक्ट किया है।
कोर्ट ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को गलत बयान हटाने और ई-कॉमर्स साइट्स को 72 घंटे के अंदर इसका उल्लंघन करने वाले प्रोडक्ट्स को हटाने का आदेश दिया है।
पिछले हफ्ते गावस्कर के वकीन ने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 22 मई, 2026 को होगी।
