मनोरंजन

टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ टेलीविजन के सबसे फेमस कॉमेडी शो में गिना जाता

टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ टेलीविजन के सबसे फेमस कॉमेडी शो में गिना जाता है। यह शो पिछले दस साल से ज्यादा समय से लगातार ऑन एयर हो रहा है। शो में अंगूरी भाभी का रोल साल 2015 में पहली बार शिल्पा शिंदे ने निभाया था। हालांकि, वह एक साल के भीतर शो से अलग हो गईं। इसके बाद यह किरदार शुभांगी अत्रे को मिला, जिन्होंने लगभग दस साल तक अंगूरी भाभी का रोल निभाया।

अब शो में शिल्पा शिंदे एक बार फिर अंगूरी भाभी के किरदार में एंट्री करने वाली हैं। हाल ही में शिल्पा ने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे को लेकर कमेंट किया।

शिल्पा शिंदे ने कहा, “एक एक्टर के तौर पर मैंने उस वक्त भी बात रखी थी, जब विवाद चल रहा था। साफ तौर पर कहूं तो उसने (शुभांगी) अच्छा काम किया है। वह अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन कॉमेडी हर किसी के बस की बात नहीं होती। किसी के बाद किसी और को उसी किरदार में आना बहुत मुश्किल होता है। उस पर काफी प्रेशर भी रहता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं कितनी भी अच्छी एक्टिंग कर लूं, अगर किसी एक्ट्रेस को कॉपी करना हो तो वह कॉपी हो जाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *