उत्तराखंड में अब पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखने की तैयारी
उत्तराखंड में अब पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखने की तैयारी है। राज्य सरकार सर्दियों में भी ज्यादा पर्यटकों को पहाड़ों तक लाने के लिए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों को शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया है।
