देश

असम को ‘ईस्ट पाकिस्तान’ का हिस्सा बनाने की थी साजिश, PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,कांग्रेस के शासनकाल में उनकी सोच थी कि असम और पूर्वोत्तर में जाता ही कौन है? इसी मानसिकता के चलते इस क्षेत्र को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे नेटवर्क और मजबूत हाईवे जैसी बुनियादी सुविधाओं से दूर रखा गया.’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने एक तरह से दशकों तक असम और पूरे पूर्वोत्तर को विकास से वंचित रखा. प्रधानमंत्री ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक और पाप किया था. उसने असम की पहचान को मिटाने की साजिश की थी. आजादी से पहले, जब मुस्लिम लीग और अंग्रेजी हुकूमत मिलकर भारत के विभाजन की जमीन तैयार कर रहे थे, उस समय असम को भी अविभाजित बंगाल, यानी ईस्ट पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की योजना बनाई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *