देश

मुंबई में नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, शराबी ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक्सीडेंट का शिकार हो गईं, जब मुंबई में उनकी कार को एक शराबी ड्राइवर ने टक्कर मार दी। यह सड़क दुर्घटना बीती रात हुई, जब नोरा फतेही डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही थीं। अचानक नशे में धुत एक शख्स ने अपनी कार से उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में नोरा फतेही को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

हादसे की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद एहतियातन एक्ट्रेस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई। जांच में सामने आया कि दूसरी कार का चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। नोरा फतेही एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे।

हालांकि, जैसे ही यह साफ हुआ कि एक्ट्रेस पूरी तरह सुरक्षित हैं, फैंस ने राहत की सांस ली। नोरा फतेही की टीम की ओर से भी यह पुष्टि की गई कि उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है और वह ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *