देश

तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी

तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी। नई उम्र सीमा 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और 5 साल तक प्रभावी रहेगी।

यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की मांग पर लिया। सरकार के मुताबिक, इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित होने वाले थे।

आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई उम्र सीमा नियमों में तय मौजूदा सीमा के अलावा लागू होगी। यह आरक्षित वर्गों को पहले से मिल रही उम्र में छूट के अतिरिक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *