व्यापार

रुपया की जबरदस्त मजबूती, RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर की दीवार ढही

बुधवार, 17 दिसंबर का दिन भारतीय रुपये के लिए किसी ‘संजीवनी’ से कम नहीं रहा. पिछले चार दिनों से डॉलर के मुकाबले रसातल में जा रहे रुपये ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बाजार के दिग्गज भी हैरान रह गए. लगातार ऐतिहासिक गिरावट झेलने के बाद, रुपये ने जबरदस्त वापसी की और एक ही दिन में 1% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की. दरअसल, मंगलवार के 91.03 के लेवल के मुकाबले बुधवार को रुपया 91.07 पर कमजोर खुला था. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह करेंसी मार्केट के लिए एक बड़ा टर्नअराउंड साबित हुआ |

RBI की एंट्री से डॉलर का ‘यू-टर्न’

बाजार में जैसे ही रुपये ने कमजोरी दिखाई, सरकारी बैंकों ने मोर्चा संभाल लिया. डीलरों के मुताबिक, सरकारी बैंकों ने संभवतः RBI के निर्देश पर भारी मात्रा में डॉलर बेचना शुरू किया. इसका असर यह हुआ कि डॉलर, जो अजेय लग रहा था, अचानक दबाव में आ गया. देखते ही देखते रुपया 90.25 के स्तर तक मजबूत हो गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *