ब्रांड वैल्यू में पीछे छूटी ये IPL टीम, 924 करोड़ वाली फ्रेंचाइज़ी ने लिया पहला स्थान
बीसीसीआई की सोने की चिढ़िया आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में इस बार भारी गिरावट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 में सिर्फ गुजरात टाइटंस को छोड़कर हर टीम की ब्रांड वैल्यू गिरी है. सबसे बुरा हाल तो राजस्थान रॉयल्स का है जिसकी ब्रांड वैल्यू में 35 फीसदी तक की गिरावट है. इस गिरावट की बड़ी वजह आईपीएल 2025 का बीच में ही रुकना रहा. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष की वजह से आईपीएल को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था |
आईपीएल की इन टीमों ने भी झेला झटका
राजस्थान रॉयल्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू में 34 प्रतिशत, कोलकाता नाइट राइडर्स की 33 प्रतिशत और दिल्ली कैपिटल्स की 26 प्रतिशत की गिरावट आई | पहली बार आईपीएल जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ब्रांड वैल्यू भी 10 फीसदी गिरी. चेन्नई सुपरकिंग्स का भी हाल बुरा रहा और उसकी ब्रांड वैल्यू 24 फीसदी तक कम हो गई. मुं
