नीलामी से पहले चर्चा में 6 खिलाड़ी, एक ने पिछले सीजन में कमाए थे 17.5 करोड़
IPL 2026 |16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में 350 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा क्योंकि उस दिन होगी IPL 2026 सीजन की नीलामी. इस बार भी नीलामी में कई बड़े और कई नए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. मगर हर बार की तरह ऑक्शन की शुरुआत सेट-1 से होगी, जिसमें 6 खिलाड़ी शामिल हैं. तो कौन हैं वो 6 खिलाड़ी जिन पर सबसे पहले बोली लगेगी |
BCCI की से जारी लिस्ट के सेट-1 में सबसे पहला नाम है न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवन कॉनवे का, जिन्हें इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया था. कॉनवे का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे कॉनवे पर कोई टीम दांव लगाएगी, ये मुश्किल नजर आ रहा है | इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर जेक-फ्रेजर मैक्गर्क का है, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था. IPL में 15 मैच खेल चुके मैक्गर्क का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है. मैक्गर्क को कोई न कोई खरीदार मिलने की पूरी उम्मीद है |
