एशियन गेम्स में भारत ने एथलेटिक्स के 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल जीता
एशियन गेम्स में भारत ने एथलेटिक्स के 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल जीता। मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और वित्या रामराज की टीम ने 3 मिनट, 14.46 सेकेंड में रेस पूरी की।
इससे पहले सीमा कुमारी ने विमेंस 10 हजार मीटर में 32 मिनट, 50.05 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। यह इस इवेंट में भारत का 2010 के बाद पहला एशियन गेम्स मेडल है।
पांचवें दिन भारत ने 5 मेडल जीते। इनमें 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत के कुल मेडल 17 हो गए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हैं। चीन 127 मेडल के साथ टॉप पर है।
