इंडिगो के निवेशकों के लिए बुरी खबर, DGCA के फैसले से 14 हजार करोड़ का नुकसान
इंडिगो एयरलाइंस की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के निवेशकों के लिए सोमवार, 8 दिसंबर की सुबह थोड़ी भारी रही. बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में काफी दबाव दिखा और BSE पर यह स्टॉक करीब 7% गिरकर 5,015 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 2,07,649.40 करोड़ था जो सोमवार को सुबह के कारोबार में 1,93,875.18 करोड़ हो गया. इस बीच कंपनी को 13,774.22 करोड़ का नुकसान हुआ है |यह गिरावट तब सामने आई जब एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए दी गई समयसीमा एक दिन बढ़ाई |
DGCA की कड़ी नजर, जवाबदेही पर बड़ा सवाल
DGCA ने हाल ही में देशभर में हुई हजारों यात्रियों पर असर डालने वाली भारी उड़ान रुकावटों को लेकर इंडिगो से कड़े सवाल पूछे हैं. रेगुलेटर ने CEO पीटर एल्बर्स को नोटिस भेजकर पूछा था कि एयरलाइन इतनी बड़ी अव्यवस्था को रोकने में क्यों नाकाम रही. सबसे बड़ा झटका उस दिन लगा जब इंडिगो ने एक ही दिन में 1,000 से अधिक फ्लाइट रद्द कर
