रुपया कमजोर पर इकोनॉमी मजबूत! भारत को मिलेंगे ये तीन अहम फायदे
जब से दिसंबर का महीना शुरू हुआ है. तब से देश को इकोनॉमी के मोर्चे पर कोई खास खबर नहीं मिली है. जहां सरकार की जीएसटी से कमाई कम हुई है. वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में गिरावट भी देखने को मिली है. अब रुपया भी लगातार गिर रहा है, जो कि पहली बार ऐतिहासिक रूप से पहली बार 90 के पार चला गया है. अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में रुपए में और भी गिरावट देखी जा सकती है, और आंकड़ां 91 के लेवल के पार जा सकता है. वैसे रुपए में गिरावट के कई नुकसान है |
ये नुकसान आम लोगों की जेब से काफी जुड़े हुए हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ फायदे भी हैं. जिनके बारे में बातें काफी कम होती हैं. रुपए के लोअर लेवल पर जाने से भारतीय एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा. विदेशी जमीन पर भारत का सामान सस्ता होगा तो बिक्री और डिमांड दोनों में बढ़ोतरी होगी. जिससे देश की इकोनॉमी और दुनिया के बाजार में भारत की साख में इजाफा
