Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

राम मंदिर बनने के बाद अब इस बिजनेस से बंपर कमाई करेंगे लोग

नई दिल्ली: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के अयोध्या पहुंच रहे हैं। टूरिज्म बढ़ने के साथ ही अयोध्या में टैवल, हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स बिजनेस में उछाल आ गया है। इसके अलावा एक और बिजनेस अयोध्या में परवान चढ़ रहा है। यह होमस्टे का बिजनेस है। इस बिजनेस से अयोध्या के हजारों परिवारों को रोजगार मिलने वाला है। अयोध्यावासियों ने राम भक्तों की बढ़ती तादात को देखते हुए होमस्टे का बिजनेस भी शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों ने होमस्टे खोलने के लिए आवेदन दिया है। अभी अयोध्या में होटल के एक रूम का किराया बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में होटल बिजनेस में बड़ा बूम देखने को मिल सकता है। होटल के साथ ही यहां पर गेस्ट हाउस के अलावा धर्मशाला और होमस्टे की भी मांग बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *