एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं।
माधुरी ने इस खास मौके के लिए मरून कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थीं। ट्रेलर लॉन्च पर माधुरी ने अपने आईकॉनिक गानों पर डांस भी किया। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म तेजाब के सुपरहिट गाने एक दो तीन पर परफॉर्म किया। इसके अलावा उन्होंने अंजाम के हिट गाने चने के खेत में पर भी परफॉर्मेंस दी।
सोशल मीडिया पर माधुरी का वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। राहुल नाम के एक यूजर ने लिखा- ’34 साल बाद तो और खूबसूरत हो गई हैं।’
दीपिका चांद लिखती हैं- ‘इस दुनिया की सबसे आईकॉनिक डांसर।’ एक यूजर ने लिखा- ‘आज भी वो बहुत खूबसूरत हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।’
