आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।इसी के साथ 37 साल के रसेल का बतौर खिलाड़ी KKR के साथ 11 साल का रिश्ता खत्म हो गया
आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।इसी के साथ 37 साल के रसेल का बतौर खिलाड़ी KKR के साथ 11 साल का रिश्ता खत्म हो गया। IPL 2026 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रसेल को रिलीज कर दिया था। इस फ्रेंचाइजी से वह 2014 में जुड़े रहे। रसेल ने KKR के लिए 133 मैच खेले। उन्होंने 2014 और 2024 में KKR को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलकर अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2012 और 2013 में दिल्ली के लिए खेले, 2014 में वे KKR में शामिल हुए और तब से इस टीम के खास मेंबर बन गए।
