भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद फिल्ममेकर-म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद फिल्ममेकर-म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी है। पलाश अपने पेरेंट्स के साथ एयरपोर्ट पर दिखे।
इस दौरान वो काफी सीरियस नजर आ रहे थे। साथ ही, वो अपनी नजरें नीच करके चल रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी के अभिवादन का भी कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, उनकी मां मुस्कुराती दिखीं। बीच-बीच पलाश अपनी मां से बात करते दिखे।
सोशल मीडिया पर पलाश का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनके हावभाव को जज कर रहे हैं।मेघा नाम की एक यूजर ने लिखा- ‘कहना तो नहीं चाहिए लेकिन इंसान की सीरत खराब हो तो वो बाहर से कितना बेकार लगता है। मंधाना इससे बेहतर डिजर्व करती है।’
