पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, नए बैटिंग कोच का ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 तक के लिए पाकिस्तान की वाइट बॉल क्रिकेट टीम के इंटरिम कोच बना है. जावेद बतौर सिलेक्टर भी काम करते रहेंगे. ऐसे में उन्हें दोहरी जिम्मेदारी संभालनी होगी. अब पाकिस्तान की वाइट बॉल क्रिकेट टीम को नया बल्लेबाजी कोच भी मिल गया है. पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच चुनने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. पीसीबी ने एक ऐसे दिग्गज को ये जिम्मेदारी दी है, जिसने पाकिस्तान के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.
पाकिस्तानी टीम को मिला नया बैटिंग कोच
पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाजों की ओर से काफी खराब खेल देखने को मिला. खासकर टी20 सीरीज में सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शाहिद असलम को नेशनल वाइट बॉल टीम का बल्लेबाजी कोच बनाने का फैसला लिया है. असलम एक क्वालिफाइड कोच हैं, उन्होंने सहायक कोच, फिल्डिंग कोच और सहायक मैनेजर सहित विभिन्न क्षमताओं में पाकिस्तान टीम के साथ कई सालों तक काम किया है
