Google Analytics Meta Pixel
देश

एक पत्रकार, चीनी महिला और नेपाली नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट राजीव शर्मा, एक चीनी महिला और नेपाली नागरिक को गिरफ्तारी किया है। इन पर चीन की इंटेलिजेंस को खुफिया जानकारी देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि ये जानकारियां बॉर्डर स्ट्रेटेजी और डिफेंस से जुड़ी हैं।

दिल्ली पुलिस ने राजीव को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि राजीव के पास से डिफेंस से जुड़े कुछ बेहद सीक्रेट दस्तावेज बरामद किए हैं। राजीव को इसके बदले शेल कंपनियों के जरिए पैसा दिया जाता था।

एक इनपुट के लिए 73 हजार रुपए से ज्यादा मिलते थे
पुलिस ने बताया कि राजीव 2016 से चीनी इंटेलिजेंस के लिए काम करता था। एक इनपुट के लिए 73,610 (एक हजार डॉलर) रुपए मिलते थे। वह कुछ चीनी इंटेलिजेंस के लिए काम करता था। पुलिस ने बताया कि फ्रीलांस पत्रकार को डेढ़ साल में करीब 40 लाख रुपए मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *