कांग्रेस को वोट डालना, पाकिस्तान को वोट देना है, इस बयान पर BJP की नवनीत राणा के खिलाफ FIR दर्ज
बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस को वोट डालेंगे तो यह पाकिस्तान को वोट डालने जैसा होगा। हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही बीजेपी की सहयोगी भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करते हुए नवनीत ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया हर वोट “पाकिस्तान के लिए वोट” होगा। मौजूदा लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से नए कार्यकाल की मांग कर रहे राणा के खिलाफ राज्य के शादनगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई की है न कि स्वत: संज्ञान पर। पुलिस ने कहा कि चुनाव आयोग (EC) के एफएसटी उड़न दस्ते के कृष्ण मोहन जो इस समय राज्य में चुनाव ड्यूटी पर हैं, ने भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
