Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

रायपुर में 21 से 28 सितंबर टोटल लॉकडाउन रहेगा, 7 दिनों तक सभी दुकानें बंद रहेंगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना केस बढ़ने से प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। पूरे रायपुर जिले में 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। लोगों को बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी। रायपुर के कलेक्टर एस भारतीदासन ने बताया कि सिर्फ सुबह से शाम डेढ़ घंटे के लिए दूध की सप्लाई का काम होगा। दवा की दुकान, पेट्रोल और एलपीजी के सेंटर खुलेंगे। इसके अलावा, बाकी हर दुकान और बाजार बंद रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि किराना दुकान, सब्जी बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। अब लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है।

समय है, घबराएं नहीं
इस रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के नियम को शिथिल कर दिया गया है। रविवार को बाजार खुलेगा, ताकि लोग सामान ले सकें। कलेक्टर ने कहा कि 21 सितंबर की रात तक का वक्त लोगों के पास है। इसलिए उन्हें पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोग कम से कम 7 दिनों का सामान घर पर स्टोर कर लें। व्यापारियों से मेरा आग्रह है कि किसी तरह की कालाबाजारी, ओवररेटिंग ना करें, लोगों को सेवाएं दें। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी। दुकानों में अव्यवस्था ना हो, इसे नगर निगम की टीम निगरानी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *