कृति सेनन का नाम लंबे समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया से जुड़ रहा
कृति सेनन का नाम लंबे समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया से जुड़ रहा है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, हालांकि उन्होंने कभी इसे सार्वजनिक नहीं किया है। अब कृति ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के बर्थडे के खास मौके पर उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है।
कृति ने कबीर के साथ वेकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “जन्मदिन मुबारक उस इंसान को जिसके साथ मैं पूरी बेवकूफी कर सकती हूं। दुआ है कि यह दुनिया कभी भी तुम्हारे अच्छे दिल को न बदल सके।”
