मनोरंजन

कपूर फैमिली में बर्थडे सेलिब्रेशन! रिद्धिमा ने राहा को कहा — “मेरी रारू पारू”

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा आज तीन साल की हो गई हैं। आज 6 नवंबर को राहा अपना तीसरा जन्मदिन मना रही हैं। अब इस मौके पर राहा की बुआ और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भतीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रिद्धिमा ने दी प्यारी शुभकामना
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने राहा को बड़ी ही प्यारी बर्थडे विश दी है। रिद्धिमा ने स्टोरी में एक बड़ा सा पिंक कलर का दिल बनाया है और उस पर राहा लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

अक्सर मम्मी-पापा के साथ देखी जाती हैं राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया था। अब राहा तीन साल की हो चुकी हैं। राहा को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ एयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *