Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

ट्रेलर रिलीज होने के बाद पॉपुलर इन्फ्लूएंसर और एक्टिविस्ट ध्रुव राठी ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा कि आदित्य धर (डायरेक्टर) ने बॉलीवुड में घटियापन की लिमिट क्रॉस कर दी

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर का ट्रेलर 18 नवंबर को जारी किया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद पॉपुलर इन्फ्लूएंसर और एक्टिविस्ट ध्रुव राठी ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा कि आदित्य धर (डायरेक्टर) ने बॉलीवुड में घटियापन की लिमिट क्रॉस कर दी। ध्रुव की पोस्ट सामने आने के बाद रणवीर शोरे फिल्म, डायरेक्टर और बॉलीवुड के बचाव में उतरे और इन्फ्लूएंसर को फटकार लगाई।

ध्रुव राठी ने धुरंधर की आलोचना करते हुए ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा, ‘आदित्य धर ने वाकई बॉलीवुड में घटियापन की सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी नई फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया एक्सट्रीम वायलेंस, खून-खराबा और यातना ठीक वैसा ही है, जैसे ISIS की सिर काटने वाली वीडियो देखकर उसे ‘मनोरंजन’ कहा जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *