सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली
सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर अनाउंस की है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ कई फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘मदर’।
इस खास मौके के लिए सोनम ने मशहूर डिजाइनर मार्गरेथा लेय (Escada) का बनाया आउटफिट पहना है। एक्ट्रेस का हॉट-पिंक वूलन पैडेड सूट लुक प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड है, जिसमें वो काफी स्टाइलिश भी लग रही हैं।
