भारतीय ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में अपने फर्स्ट क्लास करियर की बेस्ट 176 रन की पारी खेली
भारतीय ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में अपने फर्स्ट क्लास करियर की बेस्ट 176 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने ग्रुप ए मैच में तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करके तीन अंक हासिल कर लिए हैं। जबकि तमिलनाडु को एक अंक मिला।
इधर, नागपुर में पूर्व चैंपियन विदर्भ ने तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे के दम पर बड़ौदा को 144 रन से हराया। इस जीत से विदर्भ छह अंक मिले। इन अंकों के सहारे विदर्भ ने ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अन्य मुकाबलों में झारखंड और ओडिशा ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
